Saturday, November 20, 2010

केबीसी की पहली महिला करोड़पति बनी राहत

केबीसी की पहली महिला करोड़पति बनी राहत 

 

मुंबई। झारखंड के छोटे से गांव की राहत तसलीम "कौन बनेगा करोड़पति" सीजन चार की पहली करोड़पति बन गई हैं। इस सीजन की पहली करोड़पति होने के साथ ही राहत केबासी के अब तक सभी सीजन में यह राशि जीतने वाली पहली महिला भी बन गई हैं। 37 वर्षीय राहत के लिए यह एक सपने के पूरा होने जैसा है। 

झारखंड के गिरडीह की राहत फोन फ्रेंड, डबल ट्रिप, एक्सपर्ट एडवाइस और ऑडियंस पॉल लाइफ लाइन का सही इस्तेमाल करते हुए एक करोड़ की मालकिन बनने में सफल हुई। राहत ने बताया कि शुरूआत में वह लाइफ लाइन को लेकर उलझन में थी। लेकिन 3.20 लाख से 50 लाख रूपए की स्टेज के बीच के उसे सारे सवालों के जवाब आते थे और उसने लाइफ लाइन का इस्तेमाल नहीं किया।

एक करोड़ के सवाल पर राहत संकोच में थी इसलिए उन्होंने अपनी अंतिम लाइफ लाइन डबल ट्रिप का इस्तेमाल करते हुए इस सवाल का जवाब दिया। एक करोड़ की राशि के लिए राहत से उस अफ्रीकी देश का नाम पूछा गया था जहां पहली महिला राष्ट्रपति बनी है। जेकपॉट क्वेरी के पांच करोड़ के सवाल का जवाब नहीं आने पर उन्होंने खेल से क्विट कर लिया।

--
Mahi